Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स World bank team discusses tourism development in Agra
बिगलीक्स

World bank team discusses tourism development in Agra

92

te
आगरालीक्स…
आगरा में पर्यटन को बढावा देने के लिए वल् र्ड बैंक की टीम प्लानिंग कर रही है, इसके तहत कई कार्य किए जाने हैं। टीम ने सोमवार सुबह कछपुरा में पर्यटन योजनाएं विकसित करने के लिए डीजी टूरिज्म के साथ निरीक्षण किया, यहां की यथास्थिति को देखा और टूरिज्म के प्रोजेक्ट पर चर्चा की।
वल् र्ड बैंक की टीम सोमवार सुबह सात बजे ताजमहल पहुंची, यहां टीम ने ताज का दीदार किया, इसके बाद शाहजहां गार्डन होते हुए टीम कछपुरा पहुंची, कछपुरा के ग्रामीण इलाके को देखा, इसे विकसित किए जाने पर डीजी टूरिज्म के साथ टीम ने प्लानिंग की। टीम में एक्सपर्ट के साथ ही फोटोग्राफर भी हैं, उन्होंने कछपुरा के फोटो लिए।

को मूल सुविधाओं सड़क, नाली, पानी, शौचालय के साथ ही सौन्दर्यीकरण तथा रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
      उ0प्र0 के प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने ताजमहल के पास कछपुरा गांव में बर्ल्ड बैंक टीम  निदेशकां के साथ निरीक्षण के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत गांव में जो लोग रहते हैं उनकी स्थिति में सुधार लाने के प्रयास किये जायेंगे, जिससे उन्हें रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध  हों। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक मे आठ देशों के डायरेक्टर इस प्रोजेक्ट को देखने आये हैं, जिसके अन्तर्गत प्रदेश सरकार चाहती है कि इस पूरे क्षेत्र का समुचित विकास और सौन्दर्यीकरण कराया जाये। और आगरा आने वाले पर्यटक ताजमहल के आस-पास क्षेत्र को देखकर प्रफुल्लित होंगे, जिससे पर्यटकों के रूकने की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत एक ही फेस में कार्य शुरू होगा, जिससे गांव में कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी आसानी से हल निकाला जायेगा।  उन्होंने बताया कि गांव वालों के सुझाव से ही इस प्रोजेक्ट को बनाया गया है जिसका जल्द ही शुभारम्भ कराया जायेगा।
      बर्ल्ड बैंक टीम के तहत आठ देशों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर तथा साउथ एशियन बर्ल्ड बैंक की रीजनल कोर्डीनेटर स्टेफेनिया अवाकर्ली का मुगल हेरिटेज वॉक संस्था के सचिव राधामोहन तथा अध्यक्ष लखन कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने बर्ल्ड बैंक टीम का फूल माला पहनाकर व तिलक कर स्वागत किया, और सभी सदस्यों को स्वल्पाहार भी कराया। जिससे टीम के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी पंकज कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन पीके सिंह, उपनिदेशक अनूप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार सहित बर्ल्ड बैंक टीम के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!