आगरालीक्स…..आगरा में कारोबारी की कार में आग लग गई, कारोबारी ने आग का गोला बनी कार से बाहर निकलकर जान बचाई। कुछ ही देर में कार से आग की लपटें तेज हो गई और धू धू कर कार जलने लगी।

आगरा के शाहगंज के पांडव नगर निवासी दीपांशु त्रिलोकानी शू एक्सपोर्टर हैं। सिकंदरा में उनकी शू फैक्ट्री है। दीपांशु किसी काम से अपने दोस्त जितेंद्र के साथ दरेसी गए थे, दोपहर 12.30 बजे वे दरेसी से कार से अपने घर जा रहे थे। पंचकुइयां के पास उन्हें कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया, वे कार से उतर गए, उनका दोस्त भी कार से उतर गया।
आग का गोला बनी कार
दीपांशु ने कार का बोनट खोला लेकिन वह नहीं खुला, बोनट लॉक हो गया था, उन्होंने कार से पानी की बोतल निकाली, इसी बीच कार के नीचे से आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गई और कार धू धू कर जलने लगी। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।