आगरालीक्स… कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। गाजियाबाद, नोएडा के स्कूलों में बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जानें आगरा में क्या है कोरोना का हाल।

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2249 सैंपल लिए गए। कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है और कोई नया मरीज ठीक भी नहीं हुआ है।
कोरोना का एक एक्टिव केस
आगरा में कोरोना का अब एक एक्टिव केस है, यह भी घर पर ही इलाज करा रहा है। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
12 दिन से कोई नया केस नहीं
आगरा में पिछले 12 दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, एक्टिव केस एक रह गया है।