आगरालीक्स….. आगरा में जिम संचालक के साथ गायब हुई 11 वीं छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए, छात्रा ने कार और कमरे के वीडियो डाले, पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

11 अप्रैल को आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की 11 वीं की छात्रा गायब हो गई थी, परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर छात्रों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी।
छात्रा ने सोशल मीडिया पर जिम संचालक के साथ वीडियो किए अपलोड
13 अप्रैल को छात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें छात्रा जिम संचालक के साथ कार और कमरे में दिखाई दी, पुलिस सक्रिय हो गई। छात्रा की लॉकेशन दिल्ली मिली, पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया।
जिम संचालक नहीं लगा हाथ
पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया है। मगर, जिम संचालक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।