
फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल बसपा से चुनाव लडे थे, उन्होंने मामूली अंतर से सपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र सिंह को हराया था। सपा की सरकार बनने के कुछ दिन बाद से ही छोटेलाल सपा के मंच पर दिखाई देने लगे, लेकिन उन्होंने बसपा छोड दी और सपा ज्वाइन कर ली, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। ऐसे में विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों के बीच शुक्रवार सुबह विधायक छोटेलाल भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के विवि के खंदारी परिसर स्थित आवास पर पहुंच गए। वे उनके आवास पर आधे घंटे तक रहे, दोनों के बीच वार्तालाप हुए, विधायक के बाहर निकलते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया। उनसे भाजपा ज्वाइन करने पर सवाल पूछा गया तो यह कहते हुए चले गए कि यह जनता तय करेगी।
सपा से नहीं मिली है टिकट, तलाश रहे विकल्प
सपा ने फतेहाबाद से डॉ राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है, ऐसे में छोटेलाल चुनाव लडने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं, बसपा से भी उन्हें टिकट नहीं मिल सकेगी। इसे देखते हुए भाजपा ही विकल्प बचता है।
Leave a comment