Sunday , 1 November 2026
Home आगरा Agra News : 10th & 9th Standard student miss school to play PUBG, Left home with Mother in Agra #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : 10th & 9th Standard student miss school to play PUBG, Left home with Mother in Agra #agranews

273

आगरालीक्स ….आगरा में एक हॉस्पिटल में मैनेजर के दोनों बेटे स्कूल बंक कर पबजी खेलने लगे। डांट लगाई तो दोनों बच्चों के साथ मां ने भी घर छोड़ दिया।

पबजी प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन प्रॉक्सी को ब्रेक कर बच्चे पबजी गेम खेल रहे हैं। पबजी की ऐसी लत लग जाती है कि बच्चे इसी गेम को खेलने लगते हैं और कोई काम नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा में आया है। आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र के मंडी समिति क्षेत्र का है । हॉस्पिटल में मैनेजर के दो बेटे हैं, एक बेटा कक्षा दसवीं और दूसरा नौवीं का छात्र है। हॉस्पिटल मैनेजर ने पुलिस को बताया ​कि स्कूल से शिकायत मिली थी के दोनों बेटे स्कूल नहीं जा रहे हैं। जबकि सुबह दोनों बेटे तैयार होकर स्कूल के लिए निकलते थे लेकिन स्कूल नहीं जा रहे थे।


पबजी खेलने में लग जाते थे दोनों बच्चे
हॉस्पिटल के मैनेजर ने बताया कि दोनों बच्चे पबजी खेलने लग जाते थे और स्कूल नहीं जा रहे थे। जब यह पता चला तो उनकी डांट लगा दी, बच्चों को बचाने के लिए आई तो पत्नी से भी विवाद हो गया।
मां के साथ दोनों बेटे घर से चले गए
16 अप्रैल को शाम छह बजे से हॉस्पिटल मैनेजर की पत्नी और दोनों बेटे घर से बिना बताए चले गए। रिश्तेदारी में पता किया तो पता नहीं चला। दो दिन बाद 18 अप्रैल को हॉस्पिटल मैनेजर ने गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा का मीडिया से कहना है ​कि महिला अपने दोनों बेटों को लेकर मायके चली गई थी, उसे बुलाया गया है, पब्जी गेम खेलने पर पिता ने डांट लगा दी थी, इसलिए घर से चले गए थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: FSDA destroyed 940 kg of mawa and foul-smelling paneer that were intended for sale during Diwali in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखे वीडियो, आगरा में दिवाली पर बिकने जा रहा था 540 किलो...

आगरा

Agra News: Pensioners can now submit their life certificates online from the comfort of their homes—find out what the online process entails

आगरालीक्स…आगरा में अब पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र..कोषागार कार्यालय...

आगरा

Agra News: A film based on the life of Saint Sai Kanwar Ram Ji was premiered in Agra on his martyrdom anniversary…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संत साँई कंवर राम जी के बलिदान दिवस पर हुआ...

बिगलीक्स

Good news: a new superfast express train will run daily between Varanasi and Sabarmati, passing through Agra’s Idgah station…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के ईदगाह स्टेशन होकर वाराणसी से साबरमती के बीच...

error: Content is protected !!