आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमत में इस सप्ताह रिकार्ड गिरावट आई है। सोना 1231 रुपये और चांदी 3413 रुपये नीचे आई है।
वायदा बाजार में शनिवार को दोपहर तक सोना 52, 264 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था, जबकि सोना इसी सप्ताह सोमवार को 53,505 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। इस प्रकार सप्ताह के अंत तक सोने की कीमत में 1231 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार में बना रहेगा उतार चढ़ाव
इसी प्रकार चांदी शनिवार को 66,588 रुपये प्रति किलो पर है, जबकि बीते सोमवार को 70,000 रुपये पर पहुंच गई थी, जिसमें 3,412 रुपये की कमी आई है। सर्राफा व्यापारियों का मानना है सहालग में दोनों मूल्यवान धातुओं में उतार-चढ़ाव का रुख बना रहेगा।
ज्वैलरी के 23 अप्रैल के रेट
22 कैरेट 5122 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4670 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4250 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।