आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहल से लेकर यमुना किनारा रोड पर पंछी के नाम से पेठा बिक रहा है। पंछी का नाम इस्तेताल कर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक दुकानदार अरेस्ट, जेल भेजा।

आगरा में पंछी पेठा की बिक्री सबसे अधिक होती है, बाहर से आने वाले लोग पंछी पेठा खरीद कर ले जाते हैं। इसके चलते पंछी के नाम से तमाम पेठे की दुकानें खुल गई हैं। पंछी पेठा फर्म के पार्टनर अमित गोयल ने कोर्ट के आदेश पर 15 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी ब्रांड लेवल पंछी ट्रेडमार्क एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और कलात्मक कार्य कालेबल कॉपी राइट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है। आरोप लगाए हैं कि उनकी फर्म के ट्रेडमार्क का अनुचित लाभ उठाने के लिए पंछी के नाम से निमभन गुणवत्ता का पेठा और नमकीन की बिक्री कर पर्यटकों से ठगी की जा रही है। उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में किशोर कुमार बंसल, शिवम, राकेश जिंदल, गौरव, रवि, अरुण, अतुल, गोरेलाल, सैफ, ब्रजेश उर्फ भोला, कमल सिंह, मुकेश सोलंकी, सोनू उर्फ शरीफ और शिव प्रसाद को नामजद किया गया था।
एक दुकानदार किया अरेस्ट
इस मामले में थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि एक आरोपी रवि कुमार निवासी फतेहाबाद को अरेस्ट कर लिया, उसकी फतेहाबाद मार्ग पर दुकान हैं, उसे जेल भेज दिया है।
सांकेतिक फोटो