आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में आवासीय इकाई के 17 शिक्षकों की प्रोन्नतियों के लिए चयन समितियां की जा रही आहूत
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की सकारात्मक पहल पर और उनके दिशा निर्देशों के अनुपालन में आवासीय इकाई के 17 शिक्षकों की प्रोन्नतियों के लिए आज से चयन समितियां आहूत की जा रही हैं। अवगत कराना है कि कुलपति ने 27 जनवरी 2022 को कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात ही यह प्रोन्नतियाँ किए जाने के लिए प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा को निर्देश जारी कर दिए थे। उनका मानना है कि सभी शिक्षकों को समय से उनका देय प्राप्त होना चाहिए।

नैक की टीम ने भी अपनी आख्या में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षकों की लंबित प्रोन्नतियों को पूर्ण करने की संस्तुति की थी। इसी क्रम में इन चयन समितियों का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति ने बताया कि चयन समितियों की संस्तुतियों को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाएगा और आगामी कार्य परिषद की बैठक में यह लिफाफे खोले जाएंगे।