आगरालीक्स ….यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस की छत से बाराती गिरा, बस में बैठे लोगों को पता भी नहीं चला। दर्दनाक मौत।
मथुरा के थाना नौझील के कौलाना से छिकाउ, टूंडला बारात गई थी। बारात में 35 साल का दिनेश भी गया था, उसी के परिवार की बारात गई थी। शनिवार रात को बारात में खाना खाने के बाद बारातियों को लेकर बस टूंडला से निकली। दिनेश सहित कुछ लोग बस की छत पर सो गए।

रात दो बजे छत से गिरा दिनेश, मौत
टूंडला से बस यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नौझील के लिए चली। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 77 पर मीरपुर के पास शनिवार रात करीब दो बजे बस की छत से किसी तरह से दिनेश नीचे गिर गया। बारातियों और बस चालक को दिनेश के नीचे गिरने का पता नहीं चला, वे बस लेकर चले गए। बाराती अपने घर पहुंच गए।
राहगीरों ने दी सूचना
शनिवार देर रात राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना एक्सप्रेस वे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची लेकिन तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार का मीडिया से कहना है कि बस की छत से गिरने से युवक की मौत हुई है, पोस्मार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।