आगरालीक्स…. आगरा के मिशनरी स्कूल की टीचर, एक अन्य मिशनरी स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा के साथ ही व्यापारी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के 36 एक्टिव केस हैं, जानें किस क्षेत्र में ज्यादा केस।

आगरा में सोमवार को आठ कोरोना के नए केस मिले। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि हरीपर्वत क्षेत्र के मिशनरी स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा कमला नगर में रहती है। सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या होने पर निजी लैब में कोरोना की जांच कराई, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरीपर्वत क्षेत्र के ही एक और मिशनरी स्कूल की 31 साल की टीचर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, टीचर ताजनगरी में रहती हैं। गांधी नगर निवासी व्यापारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। मदिया कटरा निवासी डिग्री कॉलेज की शिक्षिका की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना के 36 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के आठ नए केस मिले हैं और छह मरीज ठीक भी हुए हैं। आगरा में कोरोना के 36 एक्टिव केस हैं, राहत है कि इनमें से कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।
इन क्षेत्रों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा और ताजगंज