Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स 2 years of Modi govt. Agra Bjp celebrate Vikas Parv
बिगलीक्स

2 years of Modi govt. Agra Bjp celebrate Vikas Parv

126

sansad
आगरालीक्स…
पीएम मोदी के दो साल पर आगरा में तीन सांसद पहुंचे, यहां विकास पर्व मनाया गया। सपा, बसपा को यूपी का दुश्मन बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 में विजय दिलाने के लिए जुट जाने को कहा गया। शुक्रवार सुबह रेल राज्य मंत्री मनोज हिसन ने कैंट स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सिक्‍योरिटी सिस्‍टम का उद्घाटन किया, तेजस ट्रेन शुरू किए जाने की घोषणा की। यहां
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पिछले दो साल में दुनिया में भारत की छवि में बदलाव आया है। सबसे ज्‍यादा विदेशी निवेश पिछले छह महीने में आया है। पिछले छह महीने में छह नए मेगाफूड पार्क शुरू किए गए हैं, जबकि पिछली सरकार में मात्र दो फूड पार्क शुरू हुए थे। हरसिमरत कौर बादल ने आगरा को भरोसा दिलाया कि आगरा में फूड पार्क पर विचार किया जाएगा।
दोपहर में सूरसदन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद पूनम महाजन ने पीएम मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी करने के लिए कहा गया।

कैंट स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी, रेल राज्य मंत्री ने किया उदघाटन
कैंट रेलवे स्‍टेशन पर शुक्रवार को इंटीग्रेटेड सिक्‍योरिटी सिस्‍टम का उद्घाटन रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने किया। इससे स्‍टेशन परिसर सीसीटीवी निगरानी में आ गया है। गेट पर एक्‍सरे मशीन लगाई गई है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने कहा कि रेलवे में तेजी से विकास हो रहा है। वर्ष 2020 तक ऐसा रेल नेटवर्क होगा, जिससे ऑन डिमांड रिजर्वेशन हो सकेगा। ट्रैफिक कंजेशन खत्‍म करने के लिए नए ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। आगरा रेल मंडल में पलवल से मथुरा के बीच नए ट्रैक की तैयारी चल रही है। इससे ट्रेनें तेज रफ्तार में चल सकेंगी।
तेजस ट्रेन होंगी शुरू
130 किलोमीटर की रफ्तार की ट्रेन की तेजस नाम से ट्रेन शुरू होने वाली है। 3एसी वाली हमसफर ट्रेन होगी जबकि डबल डेकर उदय ट्रेन शुरू होगी। 24 बोगी से कम ट्रेन में न्‍यूनतम दो और अधिकतम चार दीनदयाल कोच लगाए जाएंगे। इसमें मोबाइल चार्जिंग औरपानी की व्‍यवस्‍था होगी। मोदी सरकार ने ताजनगरी को महत्‍व दिया है, इसलिए गतिमान एक्‍सप्रेस को दिल्‍ली से आगरा तक चलाई गई। रेलवे में अगले चार वर्ष में आठ लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे रेलवे में कायाकल्‍प हो जाएगा।

किसने क्या कहा
पिछली सरकार ने देश का खजाना खाली कर दिया, देश कर्जे में है और मोदी सरकार ने अच्छा काम किया है। दिल्ली में आप की सरकार पर कहा कि वहां बिजली और पानी के लिए लोग परेशान है, सरकार विज्ञान पर खर्चा कर रही है।
हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री

मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार शब्दकोष से गायब हो चुका है। यह बडी उपलब्धि है।
मनोज सिन्हा, रेल राज्य मंत्री

विकास की लक्ष्मी साईकिल, हाथी और पंचा पर बैठकर नहीं आती है, वह तो कमल पर सवार होकर आती है। अब उत्तर प्रदेश में कमल खिलाना है।
पूनम महाजन, सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

error: Content is protected !!