
इंटरनेट फोटो
सीबीएसई 10th की 14 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, इसमें से छह लाख छात्राएं और आठ लाख छात्र थे। इस बार रिजल्ट 96.21 फीसद पास हुए हैं, जबकि 2015 में यह 97.32 फीसद छात्र पास हुए थे। 10th बोर्ड में 96.21 फीसद छात्र पास हुए हैं, इसमें छात्राएं 96.36 फीसद हैं और छात्र 96.11 फीसद । वहीं, 2015 में 97.32% छात्र पास हुए थे। केरल के तिरुवनंतपुरम रीजन में सबसे ज्यादा 99.87% छात्र पास हुए।
अलीगढ में 100 फीसद रिजल्ट
शांति निकेतक वर्ल्ड स्कूल, अलीगढ में कृतिका और आदर्श ने टॉप किया है, इनके 10 सीजीपीए आए हैं। प्रिंसिपल एलके पीटर ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट 100 फीसद रहा है। उन्होंने छात्र छात्राओं को सफलता के लिए प्रोत्साहित किया।
हर्षिता ने 12 वीं में आगरा में किया था टॉप
सीबीएसई ने 12 वीं के रिजल्ट में आगरा में हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रशांत बघेल 97. 4 और हर्ष खंडेलवाल 97. 2 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
आगरा से करीब 25 हजार छात्र छात्राओ। ने सीबीएसई से 12 वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार सुबह 11 30 बजे सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें आगरा के शाहगंज निवासी पवन शर्मा की बेटी हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त हिए हैं। हर्षिता लक्ष्य 30 से तैयारी कर रही थी और मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहा है, छात्रों से ज्यादा छात्राएं सफल हुई हैं और टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।
देश में टॉप थ्री रहीं बेटियां
दिल्ली स्थित अशोक विहार के मॉन्टफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने 500 में से 497 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कुरुक्षेत्र के टैगोर पब्लिक स्कूल की पलक गोयल ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर हरियाणा के करनाल स्थित सेंट टेरेसा कॉनवेंट स्कूल सौम्या उपल ने 495 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं चेन्नई के अजीश शेखर 495 अंक हसिल कर तीसरे स्थान पर रहे। विशेष श्रेणी के बच्चों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 फरीदाबाद की मुदिता जसोटा टॉपर रही वहीं दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम के सिद्धार्थ बिश्वास और तीसरा स्थान नोएडा स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के रक्षित मलिक ने हासिल किया। जहां मुदिता को 485 अंक मिले, वहीं सिद्धार्थ और रक्षित को क्रमशः 484 और 482 अंक मिले।
Leave a comment