Sunday , 23 February 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 pm on 3rd May-2022
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

News @ 1 pm on 3rd May-2022

नईदिल्लीलीक्स… नेपाल के पब में राहुल गांधी का वीडियो वायरल। पीएम मोदी ने कहा- भारत अब नये आयाम स्थापित कर रहा। साथ में प्रमुख खबरें।

पीएम मोदी ने जर्मनी में भारत की खूबिया गिनाईं

पीएम मोदी ने तीन दिवसीय यूरोप के दौरे के दौरान जर्मन के बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की धमक बढ़ रही है। देश में नये बदलाव आ रहे है। भारत हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। देश अब छोटा नहीं सोचता है।

चीनी महिला के साथ नजर आए राहुल गांधी

नेपाल में एक शादी समारोह में गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पब में जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

नेपाल में चीन की राजदूत है महिला

वीडियो में वह एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। यह महिला नेपाल में चीन की राजदूत बताई जा रही हैं। वीडियो पर राहुल गांधी अथवा कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

शादी समारोह में गए हैं, रिसेप्शन होना है कल

राहुल गांधी काठमांडू में सुमनीमा उदास की शादी में गए हैं, जो नेपाल में म्यांमार की राजदूत हैं। सुमनीमा की शादी नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। रिशेप्शन पांच मई को होगा।

अंतरिक्ष में अगले तीन साल में होटल भी खुलेगा

अंतरिक्षि में होटल खोले जाएँगे। अमेरिका की स्पेश कंस्ट्रक्शन कंपनी ऑर्बिटल असंबेली 2025 तक अंतरिक्ष में पहला होटल खोलने की तैयारी में है। यह होटल 400 टूरिस्टों के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। कंपनी का इरादा दो अंतरिक्ष स्टेशन लॉंच करने का इरादा है।

गंगोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

उत्तराखंड में गंगोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। आज से चार धाम तीर्थयात्रा शुरू हो रही है।  सरकार ने इस बार कोविड-19 टेस्ट को अनिवार्य नहीं किया है लेकि तीर्थयात्रियों के सत्यापन के साथ उनकी संख्या का निर्धारण जरूर किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police caught fake crime branch inspector, who was threatening and demanding Rs 50 thousand…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में एक शातिर कमर पर पिस्टल लगाकर खुद कोे क्राइम...

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

error: Content is protected !!