आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के जानें कितने एक्टिव केस, किस क्षेत्र में हैं ज्यादा केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 2223 सैंपल लिए गए। वहीं, कोरोना के पांच नए केस मिले हैं, इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। कोरोना पॉजिटिव आठ मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना के एक्टिव केस 67
कोरोना के नए केस कम हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब आगरा में कोरोना के 67 केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस कमला नगर और दयालबाग में हैं।