आगरालीक्स …Update…आगरा में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम से ज्वैलरी की लूट, ज्वैलरी लूट ले गए बदमाश, सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

आगरा के थाना सदर में दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम में लूट गई। आगरा में तेज धूप और गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाट पसरा हुआ है। रविवार दोपहर में पायल ज्वैलर्स, बुंदूकटरा, सदर में दो लोग पहुंचे, उन्होंने रिंग दिखाने के लिए कहा, ज्वैलर रिंग दिखाने लगा, ज्वैलर दुकान पर अकेले थे। बदमाशों ने कई ज्वैलरी देखी, इसी बीच जैसे ही ज्वैलर ज्वैलरी निकालने के लिए नीचे की तरफ झुके एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया।
ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए बदमाश
बदमाशों ने 150 ग्राम गोल्ड की तीन ज्वैलरी, इसके साथ ही तीन लाख कैश लूट लिया, करीब 11 लाख की लूट बताई जा रही है। ज्वैलरी और कैश लूट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी की थी, कुछ ही देर में लूट कर बदमाश फरार हो गए।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे बदमाश
बदमाशों ने ज्वैलरी लूट कर ले जाने के बाद ज्वैलरी ने शोर मचाया, पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोर्स पहुंच गया, सीसीटीवी चेक किए गए। इसमें बदमाश तमंचा तानते हुए और ज्वैलरी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों की उम्र भी अधिक नहीं है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाई गई हैं।