आगरालीक्स…काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के गर्भस्थल को सील करने की मांग. कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र
काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमिक का मामला भी धीरे—धीरे तूल पकड़ता जा रजा है. मंगलवार को मथुरा कोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाने के साथ इसके गर्भस्थल को सील करने की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया है. मांग की गई है कि डीएम व एसएसपी को आदेश दिया जाए कि वहां पर पुलिसबल तैनात करके साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की संभावना को रोका जाए.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले वादी महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि जिस तरह से ज्ञानवापी मस्जिद का मामल सामने आया है अब कृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर बनी ईदगाह के गर्भस्थल को सील किया जाए. उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि डीएम व एसएसपी को आदेश दिया जाए कि वहां पर पुलिसबल तैनात करके साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की संभावना को रोका जाए.
अधिवक्ता कमीशन द्वारा किया जाए सर्वे
मथुरा में नारायणी सेना, अखिल भारत हिंदू महासभा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्याय ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व ईदगाह प्रकरण में शाही ईदगाह पर सर्वे की मांग की थी. इस संबंध में अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गय, जिसमें कहा गया कि अधिवक्ता कमीशन द्वारा इसका सर्वे किया जाना चाहिए. अदालत ने इस मामले में एक जुलाई को सुनवाई करने का निर्णय लिया है.