मथुरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल। एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, बस में वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु थे।

मंगलवार को शाहदरा दिल्ली से बस से श्रद्धालु बरसाना, वृंदावन, गोवर्धन के दर्शन करने आए थे। दिन में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस से दिल्ली लौट रहे थे, रात 11.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 66 पर बस आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। भीषण हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस और एक्सप्रेस वे के कर्मचारी आ गए।
हादसे में दो की मौत
बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, बस में दो लोग फंस गए थे, उन्हें निकालने में परेशानी हुई, कटर को बुलाया गया। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं।