आगरालीक्स…आगरा में सिविल डिफेंस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. देशभक्ति से गूंज उठे मार्ग…देखें वीडियो
मंगलवार को सिविल डिफेंस आगरा द्वारा सिविल डिफेंस प्रभाग ताजगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें आगरा के वार्डनों ने भाग लिया. शोभा यात्रा ताजगंज के धांधुपुरा से प्रारंभ होकर ताजगंज लव प्वाइंट पर जाकर समाप्त हुई.

अध्यक्षता आगरा सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक जसवंत सिंह द्वारा की गई तथा इसमें आगरा के सहायक उप नियंत्रक जयवीर सिंह, भंडार अधिकारी आगरा दीपक त्रिपाठी, ग्रुप लीडर कमला नगर चंद्र मोहन श्रीवास्तव, मुअज्र्जम खान, अनंत गुप्ता (आयु) आदि वार्डन उपस्थित रहे.