आगरालीक्स…. आगरा में सैंपल का अवैध धंधा करने वालों पर कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने गोदाम संचालक को रिमांड पर लिया, पुलिस सोनू अग्रवाल को नौ घंटे रिमांड पर रखेगी, उससे सैंपल की दवाओं की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह में शामिल सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी।

आगरा में एसटीएफ ने 12 मई को ताजगंज क्षेत्र में एक घर में छापा मारा था, घर में पिनाहट निवासी सोनू अग्रवाल ने दो कमरे किराए पर लिए थे और उसमें सैंपल की दवाओं का गोदाम बना रखा था। टीम ने दो कमरों से बड़ी मात्रा में सैंपल की दवाएं जब्त की थी, इसके दो दिन बाद 14 मई को सिंगी गली में एक खाली प्लाट में सैंपल की दवाओं से भरे कार्टन फेंक दिए गए थे। इन दोनों मामलों में एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है और गोदाम संचालक सोनू अग्रवाल को अरेस्ट कर 13 मई को जेल भेज दिया था।
नौ घंटे की रिमांड पर रहेगा सोनू अग्रवाल
एसटीएफ और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने सोने अग्रवाल के राधा क्रष्ण कालोनी, शमसाबाद रोड स्थित गोदाम को नहीं खोला है। सोनू अग्रवाल को गुरुवार को सुबह नौ बजे रिमांड पर लेने के बाद गोदाम खोला जाएगा। साथ ही एसटीएफ और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम सोनू अग्रवाल से सैंपल की दवाओं में शामिल गिरोह के सदस्यों की जानकारी लेगी, जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।