नईदिल्लीलीक्स… कश्मीर के अलगाववादी यासीन मलिक नेता टेरर फंडिंग में दोषी। ज्ञानवापी मस्जिद पर सुनवाई टली। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का कोर्ट में ट्रायल होगा। साथ में प्रमुख खबरें।
यासीन मलिक को 25 मई को सुनाई जाएगी सजा

कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग में दोषी पाया गया है। एनआईए कोर्ट इस पर 25 मई को सजा सुनाएगा।
आतंकी गतिविधियों में शामिल होना कुबूला था
कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने बीते दिनों खुद कुबूला था कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, ट्रायल कोर्ट में भी रोक

सुप्रीम कोर्ट में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी की ट्रायल कोर्ट पर भी सुनवाई पर रोक लगाई है। अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को तीन जजों की बेंच करेगी।
वकील को दिए ट्रायल कोर्ट में कार्यवाही रोकने के आदेश
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने जब यह आदेश जारी किया, उस समय वाराणसी की ट्रायल कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पेश की जा रही थी। कोर्ट ने हिंदू पक्ष के वकील से कहा कि वह अपने वकील से कहें कि ट्रायल कोर्ट में आगे की कार्यवाही नहीं करें।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में याचिका स्वीकार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का सिविल कोर्ट में ट्रायल होगा। याचिका स्वीकार की गई। अब इस मामले की सुनवाई लोअर कोर्ट में चलेगी। इस मामले में अधिवक्ता रंजना समेत छह लोगों द्वारा वाद दायर कर श्रीकृष्ण विराजमान की 13,37 एकड़ जमीन है। इसमे से 11 एकड़ पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर बना है, जबकि शाही ईदगाह से 2.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराकर जन्मभूमि में शामिल किया जाए।
आगरालीक्स… महंगाई का एक और झटका। एक महीने में रसोई औऱ कॉमर्शियल गैस की कीमतें दूसरी बढ़ीं। जानिये आगरा में कितने बढ़ीं कीमत।
नईदिल्लीलीक्स…सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां 26 माह बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर यह राहत मिली।