नईदिल्लीलीक्स… भीषण गर्मी में लाइव मैच के दौरान अंपायर की हालत बिगड़ गई। खिलाड़ियों ने मैदान में मंगवाई छतरियां।
बांग्लादेश औऱ श्रीलंका के बीच चल रहा है टेस्ट मैच
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच इस समय टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चटगांव में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
अंपायर रिचर्ड ने चक्कर आने पर मैदान छोड़ा
पहले टेस्ट के चौथे दिन आज दोपहर अचानक भीषण गर्मी के कारण इंग्लैंड के मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ की हालत बिगड़ गई। अंपायर को चक्कर आने लगे और वह मैदान छोड़कर चले गए।
मैदान पर छतरियां मंगाकर बैठे खिलाड़ी
इस बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भीषण गर्मी से बचने के लिए छतरियां मंगवाई गईं। ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया गया।
टीवी अंपायर ने मैदान में आकर संभाला मोर्चा
दोनों टीमों के खिलाड़ी छतरियों के नीचे राहत लेते नजर आए। बाद में टीवी अंपायर जो विल्सन ने मैदान में आकर अंपायरिंग का जिम्मा संभाला।