मथुरालीक्स ….आगरा आ रही ट्रेन के एस 5 कोच में विस्फोटक रखे होने का फोन आने पर ट्रेन को रोका, डेढ़ घंटे तक ट्रेन में चेकिंग, जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग की। ट्रेन में कुछ न मिलने पर आगे रवाना किया गया।

फिरोजपुर से चलकर छिदवाड़ा तक जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के मथुरा स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी को फोन पर सूचना मिली की ट्रेन में विस्फोटक रखा हुआ है। जीआरपी ने ट्रेन को रुकवा दिया। इसके साथ ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
एस 5 कोच में विस्फोटक होने की सूचना
जीआरपी को सूचना मिली थी कि एस 5 कोच की बर्थ संख्या 13 पर विस्फोटक रखा हुआ है, इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस के कोच एस 5 की बर्थ 13 सहित पूरी ट्रेन की चेकिंग की, लेकिन विस्फोटक नहीं मिला। डॉग स्क्वाइड को भी बुला लिया गया और ट्रेन की जांच कराई गई।
1.30 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन में विस्फोटक होने की सूचना पर ट्रेन की 1.30 घंटे तक जांच की गई। ट्रेन में जब कुछ नहीं मिला, इसके बाद ट्रेन को मथुरा से आगरा के लिए रवाना किया गया।