आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस का भीड़ भाड़ वाले बाजार, मिश्रिम आबादी में फ्लैग मार्च, धर्मगुरुओं के साथ अमन और शांति का माहौल बनाए रखने के लिए बैठक।
आगरा में शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ थाना मंटोला, एत्माद्दौला एवं छत्ता क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले बाज़ारों, स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। इसके साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, जिससे माहौल न बिगड़े। बाजारों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

धर्मगुरुओं के साथ बैठक
शहर और देहात के थानों में धर्मगुरुओं के साथ अमन और शांति बनाए रखने के लिए बैठकें की जा रही हैं। जिससे शहर का माहौल न बिगड़े और आपसी सौहार्द के साथ सभी लोग रहें।
पुलिस टीम कर रहीं चेकिंग
शहर में जगह जगह पर पुलिस की टीमें चेकिंग भी कर रही हैं। बाजारों से लेकर बैंकों में चेकिंग कराई जा रही है।