Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Electricity bill increased three times of homes and offices…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Electricity bill increased three times of homes and offices…#agranews

217

आगरालीक्स….आगरा में लोगों को भीषण गर्मी में लग रहा ‘बिजली के बिल’ का करंट. तीन गुना तक बढ़ गया बिल…फुल टाइम चल रहे एसी—कूलर

आगरा में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच गया है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं. गर्मी का आलम ये है कि लोगों को पूरा समय कूलर और एसी चलाना पड़ रहा है. इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन अब लोगों को इस गर्मी में ‘बिजली के बिल’ का करंट लगना भी शुरू हो गया है. गर्मी में लोगों के घरों व आफिसों का बिल दोगुना से तीन गुना तक बढ़ गया है.

बिजली की खप​त बढ़ी
भीषण गर्मी के कारण घरों व आफिसों में बिजली की खपत बढ़ गई है. घरों के अंदर 24 घंटों में से 18—18 घंटे तक कूलर चल रहे हैं. इसके अलावा पूरी रात एसी और ​दिन में पूरा टाइम एसी चल रहा है. इसके कारण बिजली की खपत बढ़ गई है. ठंडा पानी का आरओ सिस्टम भी लोगों के यहां चल रहा है जिससे भी बिजली की खपत बढ़ी है. इसके अलावा गर्मी में अधिकतर लोग दो टाइम नहा रहे हैं. इसके कारण पानी भी ज्यादा खर्च हो रहा है. ऐसे में पानी के लिए लगी विद्युत मोटर भी सुबह—शाम चल रही है.

जानिए क्या कहते हैं लोग
लॉयर्स कॉलोनी की रहने वाली पूजा गुप्ता का कहना है कि मई में हमारे घर का बिल 4000 रुपये के आसपास आया है. ये एक महीने का बिल है. फरवरी में यही बिल 1200 के आसपास आता था जो कि मार्च में 1800 और अप्रैल में तीन हजार रुपये तक हुआ लेकिन इस बार बिल 4000 के आसपास आया है.

सदर के आशीष वर्मा का कहना है कि भीषण गर्मी से बचना है तो बिजली तो खर्च होगी ही. क्या करें—गर्मी इतनी अधिक है कि बिना कूलर और एसी के रहा ही नहीं जा रहा है. हमारे यहां दो कूलर लगे हुए हैं ओर दोनों ही कूलर लगभग हर समय चलते रहते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 24th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 24th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 24 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ बड़े...

error: Content is protected !!