आगरालीक्स…आगरा में अवैध पार्किंग व स्टैंड चलाने वालों की अब खैर नहीं. गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट में होगी कार्रवाई. सीएम योगी के आदेश के बाद गृह विभाग ने दिए प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाने के निर्देश….
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो दिन पहले अवैध स्टैंड व पार्किंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दिए गए आदेशों के बाद अब गृह विभाग ने इस पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए हैं. गृह विभाग की ओर से आगरा सहित प्रदेश के सभी जिलों के मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं. आदेशों के तहत अवैध पार्कंग व स्टैंड संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट की कार्रवाई करने व अवैध वसूली से अर्जित संपित्त को जब्त करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.

इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के तहत विभागीय कम्रियों द्वारा अवैध वसूली का प्रकरण सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा बिना फिटनेस प्रमाण के चल रहे स्कूल व प्राइवेट बसों समेत अन्य वाहनों के संचालन पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया है. इसी प्रकार सड़क किनारे वाहन खड़े पाए जाने पर संबंधित ढाबा संचालक े खिलाफ भी एकशन लेने को कहा गया है.