आगरालीक्स…आगरा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगाई एडीए ने सील. बिना नक्शे के बनाया जा रहा था भवन…
अवैध निर्माणों और बिना नक्शा पास किए गए भवनों व मकानों पर आगरा विकास प्राधिकरण की लगातार कार्रवाई जारी है. शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने रामबाग चौराहा से नुनिहाई लिंक रोड पर भवनों का निरीक्षण किया. यहां एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था. यह भवन कुलदीप गुप्ता द्वारा 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा था. एडीए के प्रवर्तन दल ने भवन स्वामी से नक्शा दिखाने के लिए कहा. इस पर कुलदीप नक्श नहीं दिखा सके. एडीए ने तुरंत एक्शन लेते हुए निर्माणाधीन भवन पर सील लगा दी और यहां नोटिस चस्पा कर दिया. इस दौरान थाना पुलिस और सचल दस्ता भी एडीए टीम के साथ मौजूद रहा.

एडीए की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है. ताजगंज वार्ड और लोहामंडी वार्ड में एडीए द्वारा भवनों, दुकानों व प्लॉटों पर अवैध निर्माण व बिना नक्शा पास किए जाने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी हे. यही नहीं अवैध निर्माणों को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त भी किया जा रहा है.