आगरालीक्स …Breaking..आगरा में आलराउंडर दीपक चाहर मंगेतर जया भारद्वाज के साथ एक जून को सात फेरे लेंगे,
टीम इंडिया के आलराउंडर आगरा के रहने वाले दीपक चाहर चोट लगने के कारण आईपीएल नहीं खेल सके हैं, उन्हें चेन्नई सुपरकिंग ने 14 करोड़ में खरीदा था लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेल सके।

एक जून को एमबीए मंगेतर जया भारद्वाज के साथ लेंगे सात फेरे
आलराउंडर दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज एमबीए हैं, आगरा में एक जून को क्रिकेटर दीपक चाहर मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। शादी आगरा में कहां होगी यह अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
7 अक्टूबर 2021 को आईपीएल के दौरान किया था प्रपोज
क्रिकेटर दीपक चाहर ने मंगेतर जया भारद्वाज को पिछले साल सात अक्टूबर को दुबई में चल रहे आईपीएल के दौरान प्रपोज किया था। आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंस के बीच मैच था, मैच खत्म होने क बाद दीपक चाहर ड्रेसिंग रूम की जगह दर्शक दीर्घा में चले गए। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर जया भारद्वाज को प्रपोज किया। इसके बाद अपनी जेब से रिंग निकाली और उन्हें पहना दी। दीपक चाहर की मुलाकात जया भारद्वाज से उनकी बहन मालती ने कराई थी।
टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत हैं जया
जया भारद्वाज बाराखंभा दिल्ली की रहने वाली हैं। जया के परिवार में मां और भाई सिदृधार्थ हैं, पिता का निधन हो गया है। उनके भाई सिदधार्थ बिग बॉस 5 में आ चुके हैं। वहीं, जया भारद्वाज ने एमबीए किया, वे अब दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी के डिजिटल प्लेटफार्म की हेड हैं।