आगरालीक्स….. आगरा में आईएसबीटी स्टेशन के प्रभारी के साथ रोडवेज बस के ड्राइवर ने की मारपीट।

सीएम योगी के आदेश के बाद अवैध स्टैंड पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में शनिवार को आगरा के आईएसबीटी के बाहर खड़ी बसों को आईएसबीटी के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल कुमार शर्मा हटवा रहे थे। फर्रुखाबाद डिपो की बस रास्ते में खड़ी थी, ड्राइवर और कडंक्टर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बस को सड़क पर खड़ी न करने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद हो गया, मामला गर्मा गया।
मारपीट और अभद्रता का आरोप
आरोप है कि फर्रुखाबाद डिपो के ड्राइवर ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के साथ अभद्रता के बाद मारपीट कर दी। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, आईएसबीटी के कर्मचारी वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के समर्थन में पहुंच गए। इस मामले में आईएसबीटी के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा थाना हरीपर्वत में तहरीर दी जा रही है।
इंटरनेट फोटो