आगरालीक्स…आगरा में लगे हुनर हाट में पहुंची केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह. ताजमहल और आगरा किला निहारने के बाद हुनर हाट में की खरीदारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को आगरा भ्रमण पर पहुंची. यहां उन्होंने सबसे पहले ताजमहल और आगरा फोर्ट का दीदार किया ओर फिर इसके बाद शिल्पग्राम में लगे हुनर हाट को देखने के लिए पहुंची. हुनर हाट में लगी स्टॉलों पर उन्होंने खरीदारी भी की और यहां उन्होंने चाट का स्वाद भी लिया

शनिवार को सोनल शाह परिवार के कुछ सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची. इससे पहले उन्होंने आगरा किला को भी देखा. दोपहर में शिल्पग्राम में लगे हुनर हाट में पहुंची तो यहां उन्होंने कई स्टालों पर सामान को खरीदा मेरा देश गेट पर एंट्री के दौरान उन्होंने फोटो भी खिंचवाए. हुनर हाट को देखकर वह काफी प्रसन्न भी नजर आईं. इस दौरान उन्होंने आगरा की चाट का स्वाद लिया और परिजनों के साथ बाटी चोखा भी खाया.