आगरालीक्स…. आगरा में पति पत्नी के बीच विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने पत्नी के आपत्तिजनक फोटो दिखाए और रोने लगा। सात दंपती ने अपनी अपनी गलती मानी और सुलह हो गई।

आगरा में रविवार को पति पत्नी के बीच के विवाद में समझौता कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग की जाती है। रविवार को एक अलग ही तरह का मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पत्नी ने आरोप लगाए कि पति उत्पीड़न करता है अपने साथ नहीं रखना चाहता है। इसके बाद पति से पूछा गया तो उसने अपनी मोबाइल की स्क्रीन को काउंसलर के सामने कर दिया।
पत्नी के आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए रोने लगा पति
युवक ने काउंसलर को अपनी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो दिखाए और रोने लगा, कहा कि क्या यह जानने के बाद भी कोई पति अपनी पत्नी को साथ रख सकता है। इस पर पत्नी ने कहा कि ये फोटो शादी से पहले के हैं लेकिन पति का कहना था कि फोटो शादी के बाद के हैं। उसने कहा कि वह पत्नी को साथ नहीं रखेगा।
सात मामलों में हुई सुलह
परिवार परामर्श केंद्र पर 30 मामले आए। इसमें से सात मामलों में सुलह हो गई, छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद था। एक दूसरे ने अपनी गलती मानी और आगे ऐसा न करने के लिए कहा, इसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई।