आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस दोबारा बढ़ गए हैं, जानें आज कितने नए केस मिले। कोरोना के कितने सक्रिय केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं, इससे पहले एक या दो कोरोना के नए केस ही मिल रहे थे। साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही थी।

कोरोना के 19 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं और एक मरीज ठीक हुआ है। इस तरह आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 19 हैं। सभी होम आइसोलेशन में घर पर ही इलाज करा रहे हैं कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
ये हैं कंट्रोल रूम के नंबर
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यदि अपने दैनिक कार्यों को करते रहेंगे तो कोरोना जैसी घातक बीमारियों से स्वयं को और अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं ।
कोविड सम्बन्धित किसी भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियन्त्रण केंद्र के फौन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं।