आगरालीक्स…दुखद…आगरा के बटेश्वर में स्नान के दौरान यमुना में डूबे तीनों युवकों की मौत. दो घंटे बाद गोताखोरों ने निकाले तीनों के शव.
आगरा के बटेश्वर में सोमवार सुबह यमुना में नहाने के दौरान डूबे तीनों युवकों की मौत हो गई हैं. करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने तीनों के शव यमुना से बाहर निकाले. हादसे की जानकारी मिलते पर पुलिस के साथ मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. तीनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है.

बता दें कि सोमवार सुबह बाह के बटेश्वर में 18 वर्षीय आयुष पुत्र सितारी निवासी पीताबाई पोखर फतेहाबाद, 19 वर्षीय सौरभ पुत्र पूरन निवासी कछयायी फतेहाबाद व बोदला के रहने वो 25 वर्षीय कन्हैया पुत्र बंटू पहुंचे थे. तीनों ने भगवान शिव के दर्शन से पहले यमुना में नहाने के लिए पहुंचे. बताया जाता है कि सबसे पहले आयुष ने यमुना में छलांग लगाई जिसके कारण वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा. आयुष को डूबता देख सौरभ और कन्हैया ने भी उसे बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी. लेकिन तीनों ही यमुना में डूब गए. इनके साथ आया इनका चौथा साथी आशीष तीनों को डूबता देख डर गया और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा.
तीन युवकों के यमुना में डूबने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोताखोरों को बुलाया गया और इसके बाद यमुना में तीनों की तलाश की गई. करीब दो घंटे बाद आयुष और कन्हैया को गोताखोरों ने बाहर निकाला, दोनों की मौत हो चुकी थी. इसके करीब आधा घंटे बाद गोताखोरों ने सौरव का शव भी ढूंढ निकाला. सूचना पर मृतकों के परिजन भी वहां पहुंच गए. तीनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.