Monday , 20 April 2026
Home आगरा Now the citizens of the country will get Digilocker service through WhatsApp…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Now the citizens of the country will get Digilocker service through WhatsApp…#agranews

114

आगरालीक्स…अब WhatsApp के जरिए मिलेगी Digilocker की सर्विस. MyGov Helpdesk के जरिए लोग अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कर सकते हैं डिजिटल वॉलेट में सुरक्षित…जानिए कितनी खास होगी ये सर्विस

जमाना डिजिटल है और इसीलिए सरकार भी डिजिटल जमाने के साथ लोगों को डिजिटल सुविधाएं लगातार दे रही हैं. अब सरकार की ओर से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेना ओर असान बनाने के लिए एक नई पहल की है. देश के किसी भी इलाके में रहने वाले नागरिक अब व्हाट्सऐप के जरिए MyGov Helpdesk की मदद देकर डिजिलॉकर की सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ऐलान भारत सरकार के पोर्टल MyGov की तरफ से सोमवार को किया गया.

सरकार की ओर से डिजिलॉकर की यह सर्विस फ्लैगशिप डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत शुरू की गई है, जिसका मकसद लोगों को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाना है. डिजिलॉकर के जरिए लोग अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल वॉलेट में सेफ रख सकते हैं. खास बात ये भी है कि डिजिटल फार्मेट में रखे गए दस्तावेज पूरी तरह से वैध यानी विश्वसनीय माने जाते हैं. इनकी विश्वसनीयता मूल फिजि​कल दस्तावेजों के बराबर ही है.

ये नई सर्विस नागरिकों को अपने घरों की सुरक्षा से निम्नलिखित दस्तावेजों को आसानी और सुविधा के साथ एक्सेस करने में सक्षम बनाएगी…

  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सीबीएसई दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
  • वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)
  • बीमा पॉलिसी – दुपहिया
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट
  • बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
  • बीमा पॉलिसी दस्तावेज (डिजीलॉकर पर उपलब्ध जीवन और गैर जीवन)

ऐसे कर सकते हैं इस सेवा का इस्तेमाल
देश भर में व्हाट्सएप उपयोगकर्ता व्हाट्सएप नंबर +91 9013151515 पर ‘नमस्ते या हाय या डिजिलॉकर’ भेजकर चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं. डिजिलॉकर जैसे नए परिवर्धन के साथ, व्हाट्सएप पर MyGov चैटबॉट का उद्देश्य नागरिकों के लिए संसाधनों और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक व्यापक प्रशासनिक सहायता प्रणाली का निर्माण करना है जो डिजिटल रूप से समावेशी हैं.

डिजिटल रूप से लोगों को सशक्त बनाएगी ये सेवा
MyGov हेल्पडेस्क पर डिजिलॉकर सेवाओं की पेशकश एक स्वाभाविक प्रगति है और नागरिकों को व्हाट्सएप के आसान और सुलभ प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवश्यक सेवाओं तक सरलीकृत पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक कदम है. डिजिलॉकर पर लगभग 100 मिलियन+ लोग पहले से पंजीकृत हैं और अब तक 5 बिलियन+ दस्तावेज़ जारी किए गए हैं, व्हाट्सएप पर सेवा लाखों लोगों को उनके फोन के भीतर से ही प्रामाणिक दस्तावेजों और सूचनाओं तक पहुंचने में मदद करके डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी. यह सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!