आगरालीक्स…आगरा में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिली. 35 डिग्री रहा आज का तापमान. लेकिन कल से आसमान रहेगा साफ और तापमान भी बढ़ेगा. जानिए आने वाले सप्ताह का मौसम अपडेट #agra #agranews #agraupdate #agraweather #agraweatherupdate #agralatestnews
आगरा को पिछले दो दिन से गर्मी से राहत मिली हुई है. भीषण गर्मी की झेल रहे आगरावासियों के लिए सोमवार को छाए बादल और बूंदाबांदी राहत लेकर आए. इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह बादल छाए रहे, हालांकि जैसे—जैसे दिन निकलता गया मौसम साफ होता गया और धूप निकली, लेकिन फिर भी धूप की तपिश इतनी अधिक नहीं थी कि लोग परेशान हो सकें. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 उिग्री सेल्सियस कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से एक बार फिर से आसमान साफ रहेगा. इसके कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में आगरा का तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है और इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा.