लखनऊलीक्स… यूपी में आज सीएम योगी सरकार-2 ने 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया। वृद्धावस्था पेंशन बढ़ी, दो मुफ्त सिलेंडर समेत तमाम सौगातें।
यूपी के इतिहास में सबसे बड़ा बजट
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया। बजट में अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न, चना, सोयाबीन, ऑयोडिन नमक, साल में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।
किसान औऱ ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी बजट
बजट में किसान, ग्रामीण क्षेत्र की योजनाएं, केंद्र और राज्य सरकार योजनाओं के साथ स्वास्थ्य और अन्य के लिए बजट अच्छा खासा रखा गया है।
खास-खास
-वृद्धावस्था पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये।
-अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न, चना, सोयाबीन।
-साल में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को 10,547 करोड़ रुपये।
पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना में 620 करोड़ रुपये का प्रावधान।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 2949 अस्पतालों को संबद्ध किया गया है। योजना के लिए 560 करोड़ रुपये का प्रावधान।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 250 करोड़ रुपये।
-पीएम मातृत्व वंदना योजना में 320 करोड़ रुपये।
-राज्यकर्मियों व पेंशनरों की कैशलैस चिकित्सा योजना के लिए 100 करोड़ रुपये।