नईदिल्लीलीक्स… यूपी में योगी सरकार के बजट में सौगातें, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन को नहीं मिली कुर्सी तो वापस लौटे, 19 साल के युवक का 76 साल की महिला से इश्क। साथ में प्रमुख खबरें।
निशुल्क खाद्यान्न मिलता रहेगा, साथ में सिलेंडर
यूपी में योगी सरकार ने छह लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न, चना, सोयाबीन, ऑयोडिन नमक, साल में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।
किसान औऱ ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी बजट
बजट में किसान, ग्रामीण क्षेत्र की योजनाएं, केंद्र और राज्य सरकार योजनाओं के साथ स्वास्थ्य और अन्य के लिए बजट अच्छा खासा रखा गया है।
दिल्ली के राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
बैठने को नहीं मिली कुर्सी तो लौटे डा. हर्षवर्धन
समारोह में भाजपा सांसद और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन सिंह बैठने की जगह नहीं मिलने पर कार्यक्रम छोड़कर चले गए। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में बैठने के लिए स्थान नहीं होने पर वरिष्ठ सांसद डा. हर्षवर्धन का कहना था कि इन लोगों ने संसद सदस्यों तक के लिए बैठने के लिए सीटें नहीं रखी हैं। इतना कहकर वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए।
सनकी युवक ने 57 साल बड़ी वृद्धा को गर्लफ्रेंड बनाया
अजीब सनक, 19 साल के एक युवक ने 76 साल की बुजुर्ग महिला को प्रपोज कर अपनी गर्लफ्रेंड बनाया है। युवक ने सोशल मीडिया पर महिला को प्रपोज करते हुए तस्वीर शेयर की है। दोनों की उम्र में57 साल का अंतर है। यूजर्स फोटो देखकर इस जोड़ी को ट्रोल कर रहे हैं। युवक ने इसे अपना सच्चा प्यार बताया है।