आगरालीक्स….आगरा में अब अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई का चला बुलडोजर. कैलाश मोड़ से लेकर वाटर वर्क्स तक चलाया गया अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ योगी सरकार के सख्त आदेशों का असर अब दिखाई देने लगा है. पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के बाद अब एनएचएआई द्वारा भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है. गुरुवार को एनएचएआई की टीम की ओर से सिकंदरा के कैलाश मोड़ से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया. दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटाया गया, बोर्डों और तिरपालों को भी हटा दिया गया. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर बुलडोजर का भी सहारा लिया गया. इस सबंध में अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह अभियान कैलाश मोड़ से वाटर वर्क्स तक चलाया जा रहा है. हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एनएचएआई निरंतर अभियान चलाया जाएगा. अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ टीम ने चेतावनी दी और कहा कि अगर फिर से अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस प्रशासन की टीम भी एक्टिव
अतिक्रमण हटाने को लेकर इस समय पुलिस व प्रशासन की टीम भी काफी एक्टिव है. बुधवार को टीम की ओर से यमुनापार और बोदला क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था. इसके अलावा भी शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही हैं.