आगरालीक्स…आगरा में आठ महिलाओं को चार हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से आर्थिक सहायता दी गई. चेक पाकर खिले महिलाओं के चेहरे
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा अशक्त एवं असहाय सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत समाज की आठ महिलाओं को चार हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से चेक वितरित किए गए। ये सहायता आगरा, फतेहाबाद एवं फिरोजाबाद की महिलाओं को प्रदान की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका डा. प्रवीन गुप्ता द्वारा चेक वितरित किये गये। चेक पाकर बहनों के चेहरे खिल गये।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई कि यदि कोई मातृशक्ति अकेली है, उनके रहने, खाने, कपड़े एवं दवाई की व्यवस्था महासभा द्वारा की जाएगी। ये व्यवस्था माथुर वैश्य भवन में भी की जा सकती है। उन्होंने आकस्मिक चिकित्सा सहायता, गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप, मेडिकल स्टूडेंट के लिए लोन अथवा स्कॉलरशिप की योजना पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महासभा की टीम द्वारा केंद्रीय महिला मंडल के वार्षिक कैलेन्डर का विमोचन किया गया। संचालन महामंत्री सुनील गुप्ता, महामंत्राणी डा. मधुरिमा दिनेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के शुरू में दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका डॉ प्रवीण, महामंत्री सुनील गुप्ता द्वारा किया गया। सभागार में उपस्थित बन्धुओं ने ईशवंदना की। मातृशक्ति द्वारा संकल्प गान प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अशक्त महिला संयोजक उमाशंकर वालाजी ने एक लाख रुपये की धनराशि महासभा को देने की घोषणा की।
बैठक में अधिशासी उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मामा, निर्वाचन मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, न्याय परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, अनुशासन समिति अध्यक्ष डा. प्रवीन गुप्ता, डा. ध्रुव कुमार, राकेश मेरोठिया, सत्यवीर गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक रक्तदान विपुल लोहिया, दीपक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रीता अनिल, नीलम राजकुमार मेरोठिया, रूपम विशाल, कमलेश गुप्ता, गीता आजाद, शशि गुप्ता, नविता, कीर्ति मधुसूदन, साधना,सिन्धु, अनुपमा, पदमा, कमलेश गुप्ता, ललतेश गुप्ता, नीरज कोठिया, चंचल, माया आदि उपस्थित थी।