आगरालीक्स…. आगरा में दुकानों के आगे अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा, इसके बाद भी नहीं माने तो दो दिन के लिए दुकान बंद करा दी जाएगी। एसएसपी ने कहा धारा 34 की कार्रवाई, वीडियो के लिए करें क्लिक.
आगरालीक्स आगरा में दुकानों के आगे अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा, इसके बाद भी नहीं माने तो दो दिन के लिए दुकान बंद करा दी जाएगी। अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती कर दी है, आज भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
सदर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक हुई। एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि दुकानदार अपना सामान दुकान के बाहर न रखें। ठेल वाले भी नगर निगम और छावनी परिषद द्वारा चिन्हित किए गए स्थलों पर ही खड़े होने चाहिए। जिससे बाजार में ट्रैफिक के संचालन में कोई समस्या न आए।
दो दिन के लिए बंद करा दी जाएंगी दुकान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके बाद भी अतिक्रमण किया गया तो दुकानों को दो दिन के लिए बंद करा दिया जाएगा। बैठक में सदर, शहीद नगर, मधु नगर, बुंदू कटरा, सुल्तानपुरा सहित अन्य बाजार के 200 से अधिक व्यापारी मौजूद रहे।
यमुना पार में हटाया अतिक्रमण, 97400 रुपये जुर्माना वसूला
यमुना पार में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। 180 अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण करने पर 44600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही दुकानों ने पालिथिन जब्त की गईं, पालिथिन इस्तेमाल करने पर 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
की जाएगी कार्रवाई
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि बार बाद अतिक्रमण किया जा रहा है। व्यापारियों से बात की जा रही है। इसके बाद भी नहीं माने तो धारा 34 के तहत कार्रवाई की जाएगी।