आगरालीक्स….. आगरा में शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, अब धूप निकल आई है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सुबह सात बजे धूप निकल आई, इसके बाद बादल छा गए। कुछ देर के लिए बादल छाए, अब दोबारा धूप निकल आई है और धूप तेज होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में शुक्रवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, रात तक दो बार बारिश की संभावना है लेकिन तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

41 से 42 डिग्री तक रहेगा तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। तापमान में गिरावट नहीं आएगी, सुबह का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
27-May 27.0 40.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
28-May 27.0 41.0 Mainly Clear sky
29-May 27.0 42.0 Mainly Clear sky
30-May 27.0 42.0 Mainly Clear sky
31-May 27.0 41.0 Mainly Clear sky
01-Jun 28.0 42.0 Mainly Clear sky