आगरालीक्स …आगरा के होटल से मिली बीपीओ में काम करने वाली युवती, पूरा मामला जानकर होश उड़ जाएंगे।#agranews#todaynewsagra
आगरा के राधे होटल से दिल्ली पुलिस ने महरौली , नई दिल्ली में रहने वाले युवती को अरेस्ट कर लिया। युवती अविवाहित है और बीपीओ में काम करती है। पुलिस ने उसे साकेत कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

ये है मामला
नई दिल्ली के दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि बीपीओ में काम करने वाली युवती घर से गायब हो गई थी। युवती के भाई ने 26 मई की रात 11 बजे महरौली थाने में अपनी बहन के अपहरण और फिरौती मांगने की शिकायत की, इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस छानबीन में जुट गई।
पुरुष बनकर भाई को फोन कर मांगी फिरौती
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इसमें युवती अपने घर से अकेले जाती हुई दिखाई दी। इस पर पुलिस को शक हुआ। सर्विलांस की मदद से युवती को आगरा के राधे होटल से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि युवती ने पैसे उधार लेकर शेयर मार्केट में लगाए थे, पैसे डूब गए, युवती को उधार वापस करने के लिए तीन लाख रुपये की जरूरत थी। इसलिए वह घर से चली गई। एप के माध्यम से पुरुष की आवाज बनाकर अपने भाई को फोन किया, कहा कि तुम्हारी बहन का अपहरण हो गया है, तीन लाख रुपये की फिरौती दो, इसके बाद ही उसे छोड़ेगे।