आगरालीक्स आगरा के रबन चेक डैम के लिए बजट में 20 करोड़ आवंटित किए गए हैं। ताजमहल के पास बनने वाले रबर चेक डैम में 3.5 लाख क्यूसेक पानी रोका जा सकेगा, 14 मीटर चौड़े जहाज गेट से निकल सकेंगे। जाने रबर चेक डैम की पूरी परियोजना। #agrarubbercheckdam#agralatestnews#downstreamdam#tajmahal

आगरा में ताजमहल की डाउन स्ट्रीम, यानी ताजमहल से आगे नगला पैमा में रवन चेक डैम बनना है। इसके लिए नेशनल इन्वयारमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीटयूट यानी नीरी की अनुमति मिल चुकी है।
20 करोड़ रुपये किए गए आवंटित
बजट में आगरा के रबर चेक डैम के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें से 10 करोड़ रुपये रबर चेक डैम के लिए जमीन के अधिग्रहण में इस्तेमाल किए जाएंगे। जबकि शेष 10 करोड़ रुपये से डैम का काम शुरू कराया जाएगा।
413 करोड़ का प्रोजेक्ट है आगरा रबर चेक डैम
आगरा में यमुना का जल स्तर बहुत कम हो जाता है, इसमें स्थानीय नाले भी खुल रहे हैं इससे जल गंदा रहता है। इसे देखते हुए ताजमहल से आगे डाउन स्ट्रीम में रबर चेक डैम बनना है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 413 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डाउन स्ट्रीम में यमुना पर 344 मीटर लंबा रबर चेक डैम बनेगा और पांच बैलून गेट होंगे। इससे मथुरा की तरफ से आने वाले जल को रोका जा सकेगा और आगरा में यमुना का जल स्तर बढ़ेगा। डैम की क्षमता 3.5 क्यूसेक पानी रोकने की होगी। नेवीगेशन गेट भी बनाया जाएगा, ये गेट 22.5 मीटर के होंगे, इन गेट से 14 मीटर चौड़े जहाज निकल सकेंगे। डैम का जल स्तर 148 मीटर होगा।