आगरालीक्स…ब्रज में फिर आ रहे हैं सीएम योगी. प्रदेश में दूसरी बार सीएम बनने के बाद वृंदावन आएंगे योगी आदित्यनाथ…
प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार ब्रज की धरती पर आर हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के छह जून को वृंदावन आने का प्रोग्राम है. वहां यहां रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हो चुकी अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण व सभा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.शुक्रवार को निरीक्षण किया गया.

2.7 करोड़ रुपये की लागत से बनी लैब
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के तहत बनाई गई इस अत्याधुनिक लैब की लागत 2.7 करोड़ रुपये की है. इसमें हृदयरोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. कैथलैब में रोगियों को एंजियाग्राफी, एंजीयाप्लास्टी, पेसमेकर की सुविधाएं मिलेंगी.इसके उदघाटन के लिए सीएम योगी शाम को सवा सात बजे पहुंचेंगे. वह करीब 45 मिनट तक लोकार्पण व अस्पताल का निरीक्षण करेंगे.