आगरालीक्स …Update ..आगरा में पति पत्नी यूटयूब वीडियो बनाने के लिए पड़ोसी युवक को बुलाते थे। यहां से प्रेम संबंध हुए, युवती और उसके प्रेमी की दिनदहाड़े पीट पीट कर हत्या कर दी, अब नया मोड आया #agramurdercase#update#fir
आगरा में 27 मई शुक्रवार को सुशील नगर, थाना एत्माउददौला में विवाहिता पूजा और उसके प्रेमी शिवम की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ, बांक से ताबड़तोड़ वार किए गए। इस मामले में पुलिस ने पूजा के पति, ससुर और देवर को अरेस्ट कर लिया था।

दहेज जत्या का मुकदमा दर्ज
इस मामले में पूजा के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई, आरोप लगाया कि पूजा का ससुरालीजन उत्पीड़न करते थे। मौसेरा देवर शिवम उसकी मदद कर रहा था। । साजिश के तहत पूजा से मोबाइल पर बात कराने के बाद शिवम को बुलाया और हत्या कर दी। इसके बाद पूजा की भी हत्या कर दी। इस मामले में थाना एत्माउददौला पुलिस ने पुलिस ने गौरव, उसके पिता मदन, भाई अभिषेक, कृष्णा, सास नीलम और अभिषेक की पत्नी काव्या के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, हत्या और अपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पूजा के पति ने पुलिस को बताया
इस मामले में पूजा के पति गौरव ने बताया कि वह पूजा के साथ यूटयूब के लिए वीडियो बनाता था, मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए शिवम को घर पर बुलाता था। छह महीने से दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। घटना वाले दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे शिवम पूजा को मोबाइल देने आया था। गौरव, उसके पिता और भाई ने डंडों और बांक से वार कर शिवम और पूजा की हत्या कर दी।