आगरालीक्स …..आगरा में लूट और चोरी की वारदात का खुलासा न करने पर दो चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

पिछले दिनों सीओडी चौकी क्षेत्र में भूमिगत लाइन डालने के लिए आए तार चोरी हो गया था, चोर क्रेन से आए थे और तार चोरी कर ले गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए, इसके बाद भी चोर नहीं पकड़े जा सके। ऐसे में सीओडी चौकी प्रभारी अमित शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। लोहामंडी के एसएसआई जितेंद्र सिंह को सीओडी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पायल ज्वैलर्स के यहां लूट के मामले में हुई कार्रवाई
इसके साथ ही पायल ज्वैलर्स, बुंदूकटरा में ग्राहक बनकर आए बदमाश ज्वैलरी और कैश लूट कर ले गए थे। सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दिए लेकिन पकड़े नहीं जा सके। इस मामले में चौकी प्रभारी आनंद शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह एसएसआई रकाबगंज प्रमोद शर्मा को बनाया गया है।