आगरालीक्स…आगरा में आज फिर गर्मी ने दिखाए तेवर. तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस के पार. मौसम विभाग ने कहा—राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं
आगरा में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार शाम को अचानक आई आंधी और बारिश ने मौसम भले ही बदला हो लेकिन लेकिन शनिवार सुबह से सूरज की तेज किरणों की तपिश के आगे लोग बेहाल दिखाई दिए. सुबह से ही धूप तेज निकली और जैसे—जैसे दिन निकलता गया, धूप का तेज और ज्यादा प्रभावी होने लगा. दोपहर को तो एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा था.

गर्मी के तेवरों का असर तापमान पर भी दिखाई दिया है. आगरा का तापमान एक बार फिर से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है. आने वाला पूरा सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.