आगरालीक्स… आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आज होगा, गुजरात टाइटंस और राजस्थान की टीम के बीच रात आठ बजे से खिताबी भिड़त होगी।#ipl2022

आईपीएल के 15 वें सीजन का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात आठ बजे से फाइनल मुकाबला होगा। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया के सामने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन होंगे। गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल में शामिल हुई और पहली बार में ही फाइनल तक पहुंच गई। जबकि राजस्थान की टीम 14 साल बाद खिताब जीतने के लिए उतरेगी।
राजस्थान को दो मुकाबलों में हराया
राजस्थान और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 में दो मुकाबले हुए हैं, इन दोनों मुकाबलों में गुजरात की टीम ने राजस्थान की टीम को हराया है। इस लिहाज से गुजरात की टीम राजस्थान पर भारी है।