आगरालीक्स…. आगरा सहित आस पास के जिलों में फ्लू का खतरा बढ़ गया है, गले में खराश के साथ ही बुखार और शरीर दर्द हो रहा है।#agranews#flucases
बदलते मौसम में वायरल संक्रमण से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, यह वायरल संक्रमण के लिए अनुकूल समय है। इससे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 44 डिग्री से अधिक तापमान है, ऐसे में बाहर से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से भी गले में परेशानी, गले में दर्द के साथ बुखार की समस्या हो रही है। बच्चों को यह समस्या ज्यादा हो रही है।

डाक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवा लें
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव का कहना है कि कई तरह का बुखार इस समय देखने को मिल रहा है। वायरल के साथ ही टाइफाइड के केस भी बढ़ रहे हैं। इसलिए डॉक्टर के परामर्श के बाद ही दवा लें।
लू से बचने के लिए यह करें
शरीर को ढककर रखें
- गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- – जब बाहर निकले तो जूता अथवा चप्पल पहनकर ही निकलें।
- जब भी बाहर निकलें तो अपने सिर को छतरी, टोपी अथवा इत्यादि से ढक कर रखें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें
- – पानी अधिक मात्रा में पिएं, प्यास न लगने की स्थिति में भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
- यात्रा करते समय पानी साथ ले जाना न भूलें।
- – ओआरएस घोल का प्रयोग करें और घर में बनाए हुए पेय पदार्थ पिएं।
- पानी की अधिक मात्रा वाले सब्जी-फल जैसे- तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, अनानास खाएं।
लू लगने पर ये करें - लू लगे व्यक्ति को छाया/ पंखे/ कूलर के सामने लिटाएं
- – शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर और पेट पर ठंडे पानी से गीला किया कपड़ा रखें
- व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल , छाछ या शर्बत पिलाएं
- – यदि आराम न मिले तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं
इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं - चिड़चिड़ापन होने, सिर में तेज दर्द होने या बेहोशी आने पर
- – त्वचा लाल होने और सूखी होने पर
- शरीर का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट से अधिक होने पर
- – मांसपेशियों में खिचाव होने पर
- उल्टी होने और जी मचलाने पर
- – ह्रदय गति और श्वसन गति बढ़ने पर