आगरालीक्स ….आगरा में मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को कार सवार ने चपेट में लिया, एक की मौत, लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। हादसे में तीन घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है।#agraroadrage#accident

आगरा के बिचपुरी रोड पर रविवार सुबह लोग टहल रहे थे, बिचपुरी रोड पर अमरपुरा के पास एक दुकान के बाहर लोग खड़े हुए थे। तेज स्पीड कार ने दुकान के बाहर खड़े लोगों को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों को चपेट में लेने के बाद कार चालक भागने लगा, सुबह टहल रहे लोेगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को लोगों के आक्रोश से बचाया।
हादसे में एक की मौत, तीन घायल
हादसे में अमरपुरा निवासी 45 वषीय पप्पू लोधी पुत्र पातीराम की मौत हो गई। पप्पू लोधी का डीेजे का काम है। हादसे में कैलाशी, सचिन और शंकरलाल घायल हुए हैं इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मृतक पप्पू के भाई मुकेश की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।